सुपौल, मार्च 1 -- वीरपुर, एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित कर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्था, राशन कार्ड ई-केवाईसी और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नीरज कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण और ई-केवाईसी प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम ने लंबित ई-केवाईसी मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द सभी मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी पूरा होने से वास्तविक और पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित होगी तथा योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा। समीक्षा के क्रम में अपात्र लाभुकों की पहचान और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.