सुपौल, जुलाई 6 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की पिलुवाहा पंचायत के लक्ष्मीनियां वार्ड 12 निवासी रोशन पंडित की हत्या मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र की पंचायत के ईदगाह चौक पर छापेमारी की। इस क्रम में पुलिस ने घटना के फरार आरोपित जदिया थाना क्षेत्र की कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खूंट ठाकुरबाड़ी वार्ड चार निवासी कालीचरण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बीते 22 जून को ही मृतक रोशन पंडित की मां लालो देवी ने छह लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। इसके बाद मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी रोशन पंडित की बीते दो जुलाई की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर में दो साल से फरार हत्या का आरोपी नेपाली चौहान गिरफ्तार जिसके बाद से नामजद आरोपितों फरार चल रहे हैं। इस बाबत त्रिवेणीगं...