सुपौल, अप्रैल 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लोहिया नगर चौक से राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला मैदान के अंतिम छोर तक बुधवार को रेलवे की जमीन पर वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। सुबह निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी यानी साढ़े 10 बजे के आसपास शुरू हुई कार्रवाई में चार जेसीबी मशीनों को लगाया गया। प्रशासनिक निगरानी में बुलडोजर चलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते दर्जनों कच्चे-पक्के मकान जमींदोज कर दिए गए। रेलवे की ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाया गया था और शहर में माइकिंग कर जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके कई लोग अंतिम समय तक अपने घरों को खाली करने में आनाकानी करते नजर आए। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों और दंडाधिकारियों के सामने किसी की एक नहीं चली और अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.