सुपौल : रेफरल अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान
सुपौल, मई 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर रेफरल अस्पताल, जो राघोपुर, भपटीयाही, प्रतापगंज और बसंतपुर प्रखंडों के विभिन्न गांवों से प्रतिदिन 300 से अधिक मरीजों को सेवा प्रदान करता है, इन दिनों गंभीर सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच और उपचार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बताया जाता है कि रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हें अस्पताल के बाहर निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है, जहां उन्हें लगभग 700 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि ब्लड शुगर जैसी सामान्य रक्त जांच अस्पताल में उपलब्ध है, अल्ट्रासाउंड की कमी सैकड़ों मरीजों को हर दिन बाहर जाने पर मजबूर कर रही है। यदि अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.