सुपौल, अप्रैल 5 -- सुपौल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सात अप्रैल को सदर अस्पताल परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी। इस बाबत रेड क्रॉस के सचिव चंद्रकिशोर चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे तक बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसमें जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। निबंधन के लिए बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, टीकाकरण कार्ड व माता या पिता आधार कार्ड जरूरी है। बेबी शो में चयनित स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.