सुपौल : रुक-रुक कर हुई बारिश से खिले किसानों के चेहरे, फसलों को मिला नया जीवन
सुपौल, मई 29 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश और चल रही ठंडी हवाओं ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। लंबे समय से बारिश नहीं होने और भीषण गर्मी के कारण मूंग, पटुआ, मकई, सूर्यमुखी तथा आम की फसलें प्रभावित हो रही थीं और कई फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : रुक-रुक कर हुई बारिश से खिले किसानों के चेहरे, फसलों को मिला नया जीवनकिसानों की चिंताएं हालांकि, जिन किसानों की मकई की फसल तैयार हो चुकी है, उनके लिए अचानक हुई बारिश परेशानी भी लेकर आई है। बारिश के कारण सुखाए जा रहे मक्का को जल्दबाजी में समेटकर सुरक्षित स्थानों पर रखना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि मक्का बारिश में भींग जाए तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.