भागलपुर, मई 23 -- सुपौल से अंजनी कुमार झा की रिपोर्ट कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने शनिवार को पथ प्रमंडल कार्यालय में कार्यरत लिपिक के खिलाफ डीएम सावन कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में प्रमोद ने कहा है कि पथ प्रमंडल कार्यालय में लंबे समय से जमे कर्मी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। रिश्वत नहीं देने पर काम में बिना वजह देरी की जाती है। इस बाबत उन्होंने जिला पदाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...