सुपौल : रिमझिम बारिश से किसानों में जगी खेती की उम्मीदें
सुपौल, जून 11 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। मृगशिरा नक्षत्र में बरसे बादल ने किसानों के सूखे होठों पर मुस्कान ला दी है। सब दिनों से यह नक्षत्र वर्षा के लिए जानी जाती है। परंतु इस बार किसानों को नक्षत्रों ने निराश ही किया था। सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार की अलसुबह रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम बदलते ही किसान अपने-अपने किसानी में जुट गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे के बाद तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। जिले में अगले 48 घंटे के दौरान सतही हवा की गति सामान्य तौर पर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है। स्थानीय किसान हरिवंश मंडल, बच्चू झा, रामकरण कामत, मुन्ना मेहता, सत्य नारायण कामत व इनरदेव कामत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.