सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरुवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने की। बैठक में जिले के सभी सार्वजनिक व निजी बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निशुल्क एवं आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। विशेष रूप से बैंक ऋण से जुड़े लंबित मामलों के समाधान पर जोर दिया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से हो सके। सचिव अफजल आलम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे...