सुपौल : राशि उठा घर नहीं बनाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
सुपौल, अप्रैल 29 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का उठाव कर घर नहीं बनाने वाली तीन लाभुकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये तीनों लाभुक पिपरा प्रखंड क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों की रहने वाली हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया पिपरा बीडीओ की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि का उठाव कर घर नहीं बनाने वाली लाभुकों के विरुद्ध प्राथमिकी 160/2019 दर्ज कराई गई थी। इसमें नामजद अभियुक्त नीलम देवी महेशपुर वार्ड 13, कंचन देवी दुवियाही वार्ड दो एवं बीबी खातून ठाडी भवानीपुर शामिल हैं। इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि उठाकर घर नहीं बनाया है। इसके अलावा भी दर्जनों ऐसे लाभुक हैं, जिन्होंने आवास योजना के तहत राशि उठाकर घर नहीं बनाया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.