सुपौल, अप्रैल 23 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की सुविधा को लेकर विभागीय निर्देश के आलोक में रसोई गैस की कमी से निजात दिलाने को लेकर वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में योजनालब्ध लोगों को कोयला आपूर्ति की जा रही है। इस क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला की आपूर्ति एवं वितरण किया जा रहा है। इस बाबत डीपीआरओ विकास कुमार कर्ण व डीएसओ राजीव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से वैवाहिक कार्यों में उपयोग करने के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति गैस कम्पनियों के माध्यम से सुनिश्चित कराई जा रही है। अब वैवाहिक कार्यक्रम के साथ-साथ श्राद्ध, मुंडन, उपनयन समेत अन्य धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आदि के लिए भी वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति श...