सुपौल, जुलाई 28 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से राशनकार्ड बनवाने एवं नाम संसोधन को लेकर प्राप्त लक्ष्य से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बताया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया सरकार द्वारा गरीब लोगों को राशनकार्ड बनवाने के लिए विभाग द्वारा निर्देश दिये गये है इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा महा अभियान चलाया जा हैं इस अभियान के तहत छूटे हुए पात्र लाभुकों को राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य है। पिपरा प्रखंड में 2598 राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया। जो पूर्ण कर लिया गया है और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। इधर पात्र आवेदकों का आवेदन सर्वर नहीं रहने के कारण आवेदन पत्रों को लेकर डाटा इंट्री आपरेटर परेशान हैं। युद्ध स्तर पर राशनकार्ड बनवाने के लिए टीसीपी भवन में विभिन्न पंचायतों में कार्यरत कार्यपाल...