सुपौल, मार्च 27 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत शिवपुरी पंचायत के वार्ड नंबर 01 में राम जानकी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की कन्याओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।ढोल नगाड़े संग शोभायात्रा में 101 से अधिक कन्या एवं महिलाएं सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु "जय श्री राम" के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि राम जानकी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही अष्टयाम का भी आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.