सुपौल, फरवरी 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। 15 फरवरी से महाशिवरात्रि को देखते हुए थाना क्षेत्र के गढिया गांव स्थित दिव्य ज्योति शिवमंदिर परिसर में शुक्रवार से प्रारंभ होने वाले नौ दिवसीय रामकथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। राम कथा प्रांगण से कथा वाचक श्री श्री 108 श्री रविंद्र महाराज जनकपुर धाम वाले ने मंत्रोच्चार कर संकल्पकर्ता दंम्पति बाबू लाल यादव व पत्नी रंभा देवी के साथ कलश यात्री महिलाओं को गाजे बाजे और श्रीराम के नारों के साथ विदा किया। कलश यात्रा मिरचईया नदी में जल भर कर दिव्य ज्योति शिवमंदिर गढिया के लिए प्रारंभ हुई। दो किलोमीटर कलश यात्रा के दौरान साथ चल रहे ग्रामीण समाज के लोगों द्वारा राम नाम के नारों से वातावरण भक्ति मय हो गया। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विवेकानंद यादव उर्फ बौधी यादव ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर कमेटी के तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.