सुपौल, मार्च 27 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को रामनवमी पूजा और चैत्र नवरात्र श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पावन अवसर पर श्रद्धालुजन सुबह से ही अपने घरों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना में जुटे रहे और विधि-विधानपूर्वक पूजा कर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के कारण पूरे इलाके में भक्तिमय वातावरण बना रहा। रामनवमी के अवसर पर ब्लॉक चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया गया, जहां अपराह्न से 24 घंटे का अष्टयाम एवं अखंड जाप आरंभ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय व्यवसायी सक्रिय रूप से जुटे रहे। इसके अलावा प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी अष्टयाम एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वहीं मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों मे...