सुपौल, मार्च 27 -- सुपौल, एक संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर सदर प्रखंड अंतर्गत बैरो पंचायत के वार्ड संख्या 08 स्थित बैरो हाट से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस यात्रा में 251 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा का आयोजन सुरेश्वर नाट्य कला परिषद बैरो के तत्वावधान में किया गया। यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रजनीश कुमार सिंह ने कन्याओं के सिर पर कलश स्थापित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं। यात्रा बैरो हाट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बाबा राजेश्वर स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.