सुपौल, मार्च 25 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर त्रिवेणीगंज शहर और आसपास के क्षेत्रों में इस बार रामनवमीं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे शहर को भगवा झंडों और पताकाओं से सजाया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक भगवा रंग की छटा बिखरी हुई है। जगह-जगह तोरणद्वार और आकर्षक सजावट की गई है। रामनवमी जुलूस को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समितियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जुलूस में शामिल झांकियों, बैंड-बाजों और अखाड़ों की टीमों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो जुलूस को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटे हुए हैं। प्रशासन भी इस आयोजन को लेकर सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं,...