सुपौल, मार्च 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को हिंदू जागृति मंच के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। शोभायात्रा की खास आकर्षण रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकी रही। विशेष रूप से नन्हे हनुमान जी का रूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा में घुड़सवार दल और बाइक सवार युवाओं की टोलियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। यह शोभायात्रा काली दुर्गा अजगेवीमंदिर मेलग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रास्ते भर श्रद्धालु अपने घरों के बाहर और छतों पर खड़े होकर यात्रा का स्वागत करते नजर आए। जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संगठनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.