सुपौल, मार्च 27 -- पिपरा, एक संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को पिपरा बाजार में रामनवमी पूजा समिति, युवा क्लब के द्वारा पूरे बाजार को भगवा रंगों से पाट दिया गया। भक्ति के भाव में डूबा पिपरा भक्तिमय माहौल का केंद्र बन गया। महावीर चौक स्थित बजरंगी मंदिर को फूलों से सजाया गया जहां पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी रही। बाजार के सभी मार्गों पर लहराता हुआ पाताखा के बीच हजारों की संख्या में शामिल सनातनियों ने घोर सवार, नंदी की सवारी और रथ सहित ट्रेक्टर ट्राली सेकरो की संख्या में वाहनों की लम्बी कतार महावीर चोक से बिनोवा भावे मैदान पहुंच युवा क्लब के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए भगवान राम, भाई लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगी सहित अन्य देवी देवताओं भालू बंदरों, भूत प्रेत के अदभ...