सुपौल, मार्च 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर गुरुवार को शहर के बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला बुधवार की सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ती नजर आई। महावीर चौक स्थित मिठाई की दुकानों पर शाम के समय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। लोग पूजा के लिए लड्डू, पेड़ा और अन्य प्रसाद सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, खोइचा भरने की परंपरा को लेकर श्रृंगार और फलों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं पूजा के लिए फल, नारियल, सिंदूर, चुनरी सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं। इसके अलावा महावीर चौक और स्टेशन चौक के आसपास झंडा बेचने वाली दुकानों पर भी अच्छी भीड़ जुट रही है। रामनवमी के अवसर पर घरों और मंदिरों में लगाने के लिए भगवा झंडों की खरीदारी जोरों पर है। शाम के समय युवा, बच्चे और अन्य लोग झंडा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.