सुपौल, मार्च 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही में शनिवार को रामनवमी पर्व के दूसरे दिन एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े, जिन्होंने भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ इस पावन पर्व को मनाया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बाहर से आए कलाकारों का अद्भुत प्रदर्शन रहा। झारखंड, बंगाल और मुजफ्फरपुर से आए कलाकारों ने भगवान श्री राम, हनुमान, भोलेनाथ और पार्वती के अनोखे रूप धारण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न झांकियों ने भी शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिया। घुड़सवारी, बैंड बाजा और जय श्री राम के उद्घोषों के साथ लोग पूरे जोश में झूमते और थिरकते रहे। शोभायात्रा में महिलाओं की भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई, जो इस आयोजन की सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.