सुपौल, अप्रैल 2 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को डीएलएड सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं का वर्गारंभ समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के संस्थापक सह प्राचार्य डॉ राधेश्याम यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा अंतर्निहित शक्तियों को जागृत कर व्यक्ति के उत्तम व्यक्तित्व का निर्माण किया जाता है। शिक्षा कभी भी पैसे से नहीं खरीदी जा सकती बल्कि शिक्षा प्राप्ति के बाद धन का अर्जन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के अनुशासन और प्रशासन में रहकर अपना प्रशिक्षण प्राप्त करना है और शिक्षक बनकर समाज तथा राष्ट्र का निर्माण करना है। इस अवसर पर...