सुपौल : राधेश्याम कॉलेज में होगी उच्च शिक्षा की पढ़ाई, एआईसीटीई से मिली मान्यता
सुपौल, मई 22 -- सुपौल, एक संवाददाता। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सुपौल जिले में "राधेश्याम इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन" को आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। यहां अब आधुनिक सुविधाओं के साथ बीबीए और बीसीए जैसे व्यावसायिक कोर्स की भी पढ़ाई होगी। इस बाबत संस्थान के चेयरमैन राधेश्याम यादव ने बताया कि एआईसीटीई द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार संस्थान में बीबीए पाठ्यक्रम के लिए 300 तथा बीसीए पाठ्यक्रम के लिए 300 सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों पाठ्यक्रम आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। संस्थान सुपौल जिले के सिसौनी रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोसी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए पटना, दिल्ली, पुणे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.