सुपौल : रात्रि गश्ती में शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
सुपौल, अप्रैल 6 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान भवानीपुर उत्तर पंचायत से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी पहचान चंदेश्वरी धरकार भवानीपुर उत्तर वार्ड 15 निवासी के रूप में हुई। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान भवानीपुर उत्तर में एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया तथा सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.