सुपौल : राज्य स्तरीय शतरंज में सुपौल के खिलाड़ियों का चयन
सुपौल, जून 8 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। पटना के लिटेरा वैली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ओपन वर्ग के विजेता पीयूष कुमार व नैतिक नाहर तथा बालिका वर्ग की विजेता प्रीति कुमारी और आशी श्रीवास्तव सहित शौर्य राज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव व सारांश राज भाग ले रहे हैं। संघ के सचिव शशांक राज ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। खिलाड़ियों के चयन से जिले के शतरंज प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.