सुपौल : राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन का दौरा सात से
सुपौल, जुलाई 5 -- सुपौल, एक संवाददाता। राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन सात और आठ जुलाई को सुपौल जिले के दौरे पर आएंगी। इस क्रम में सात जुलाई को सिमराही में परमेश्वरी यादव के आवास पर दोपहर तीन बजे से राज्यसभा सांसद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वह मधेपुरा जिला स्थित निज निवास खुर्दा रवाना हो जाएंगी। जबकि आठ जुलाई की सुबह आठ बजे खुर्दा में जनता दर्शन, सुबह 11 बजे पिपरा प्रखंड की तुलापट्टी पंचायत में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्वाति मंडल के यहां कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी वह शामिल होंगी। यह जानकारी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.