सुपौल : राजेंद्र महतो बने धनुवंशी सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सुपौल, अगस्त 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजदेव मंडल रमन ने जिले के करिहो निवासी राजेंद्र महतो को संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजेंद्र महतो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ मंडल, डॉ. अमर जी मंडल, ब्रह्मदेव मंडल, सुपौल जिला कार्यकारी अध्यक्ष जिवछ मंडल, अनूप मंडल, सत्यनारायण मंडल, हरिनारायण मंडल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। लोगों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के हित में कार्य करने को नई दिशा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.