सुपौल : राजधानी की तर्ज पर विकसित होगी सुपौल बाजार समिति, नई व्यवस्था से बढ़ी उम्मीद
सुपौल, अप्रैल 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। राजधानी पटना की तर्ज पर सुपौल की बाजार समिति का विकास होगा। इसके आधुनिकीकरण के लिए आरआईडीएफ नाबार्ड संपोषित योजना का सहारा लिया जाएगा। बाजार समिति में व्यवसायियों की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ खरीदारी को आने वाले लोगों की जरूरतों का भी ख्याल रखा जाएगा। इतना ही नहीं बाजार समिति में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा। इसके लिए बाजार समिति में प्रवेश का एक द्वार बनेगा तो लोगों के बाहर निकलने के लिए दूसरा द्वार होगा। इस योजना पर काफी हद तक एक्सरसाइज कर ली गई है। अब जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, लंबे समय से सुपौल में बाजार समिति का निर्माण प्रस्तावित है। अब नई सरकार की नई कैबिनेट से जिलेवासियों के साथ-साथ व्यवसायियों की उम्मीदें भी बढ़ गई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.