सुपौल, जुलाई 4 -- सुपौल, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एक विवाह भवन में होगा। इस बाबत युवा राजद के जिलाध्यक्ष अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव ने बताया कि पार्टी का 30वां स्थापना दिवस मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के सभी प्रखंडों के अलावा दूसरे जिलों से पार्टी कार्यकर्ता व वरीय नेता शिरकत करेंगे। यह भी पढ़ें- Patna News: सभी जिलों में राजद आज मनाएगा स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- आज राजद मनाएगा पार्टी का स्थापना दिवस समारोह यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : पांच जुलाई को राजद ने लिया 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...