सुपौल, मार्च 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के एनएच 106 पर स्थित राघोपुर रेलवे गुमटी (फाटक संख्या 15बी) को सोमवार को रेलवे प्रशासन की ओर से स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस कदम से जहां एक ओर रेलवे सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में आवागमन को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष कुमार ने बताया कि रेलवे विभाग के निर्देश पर 30 मार्च से इस गुमटी को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के चालू हो जाने के बाद रेलवे गुमटी को चालू रखना सुरक्षित नहीं था। बार-बार फाटक खोलने और बंद करने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। गुमटी बंद होने के दौरान मौके पर मजिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.