भागलपुर, अप्रैल 18 -- राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट भीषण गर्मी और उमस के बीच राघोपुर रेफरल अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के वार्डों में पंखे नहीं चलने से मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, सिमराही निवासी शंभू गुप्ता ने अपनी 60 वर्षीय माता ठकनी देवी को शरीर में तेज दर्द और जलन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों द्वारा इलाज तो किया जा रहा है, लेकिन जिस वार्ड में उनकी मां को रखा गया है, वहां एक भी पंखा नहीं चल रहा है। गर्मी से राहत दिलाने के लिए वे कपड़े से हवा कर किसी तरह अपनी मां की देखभाल कर रहे हैं। पीडित के परिजन शंभू गुप्ता ने बताया कि इस समस्या की जानकारी अस्पताल के कई कर्मियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.