सुपौल, जनवरी 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल में मरीजों के साथ चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को दो अलग-अलग वारदातों में मरीजों के रुपये, पर्स, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी हो गए। इस बाबत थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड 10 निवासी (36) वर्षीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि डॉक्टर के चैंबर के सामने लाइन में खड़े होने के दौरान उनकी जेब से 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित पर्स चोरी हो गया। वहीं थाना क्षेत्र के चंपानगर पंचायत के थालहा वार्ड 10 निवासी (67) वर्षीय बिशुनदेव यादव के साथ भी ऐसी ही घटना हुई। उन्होंने बताया कि पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी उनकी जेब से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने कहा कि अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.