भागलपुर, मार्च 16 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के घरहरा पंचायत के हत्ता टोला वार्ड 5 में सोमवार सुबह करीब 11 बजे वार्ड पंच मो. मजेबूल (55 वर्ष) पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ घायल पंच को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वही घायल की पहचान घरहरा पंचायत के वार्ड 5 निवासी और वार्ड पंच मो. मजेबूल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मो. मजबूल सोमवार सुबह जमीनी विवादों को सुलझाने गए थे, उसी दौरान वार्ड के ही लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में मो. सज्जाद, मो. तहरीम, मो. कलाम, नदीम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.