भागलपुर, दिसम्बर 29 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर बेरदह के समीप एनएच 106 पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि बाइक चालक किसी काम से करजाइन जा रहा था, तभी मोतीपुर बेरदह के समीप एक टेंपो से टक्कर हो गई जहां बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल की पहचान सिमराही निवासी परमेश्वर भगत के 35 वर्षीय पुत्र सोनू भगत के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सोनू भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...