सुपौल : राघोपुर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
सुपौल, मई 27 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना परिसर में बुधवार को आगामी बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की रणनीति पर चर्चा की। राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना हमलोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कुर्बानी के बाद अपशिष्टों को खुले में न फेंककर गड्ढे में दफनाने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण और स्वच्छता प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.