सुपौल, मार्च 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों पर कहर बरपाया है। इस प्राकृतिक आपदा ने प्रखंड के किसानों की कमर तोड़ दी है, जिससे गेहूं, मक्का और आम जैसी प्रमुख फसलें बड़े पैमाने पर तबाह हो गई हैं। बताया जाता है कि तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। ओलों की मार से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बिछ गईं और पौधों को भारी क्षति पहुंची। आम के पेड़ों से फल टूटकर गिर गए, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास, सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज, करजाइन, गद्दी, चम्पानगर, हुलास सहित कई अन्य गांवों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इन क्षेत्रों के किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.