सुपौल, अप्रैल 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पर गुरुवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने गैस की किल्लत और बिहार में बढ़ती महंगाई को लेकर जोरदार हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर उर्फ टुन्ना ने बताया कि बिहार में गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस नेता डॉ. रमेश प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस की ...