भागलपुर, फरवरी 9 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना परिसर से सटे एक बुलेट मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर में बीती रात चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की चदरा लगी दीवार काटकर लगभग 80 से 90 हजार रुपये मूल्य के पार्ट्स और अन्य सामग्री चोरी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वे सर्विस सेंटर खोलने पहुंचे तो दुकान की बगल की दीवार कटी हुई थी और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने इनवर्टर, विभिन्न मोटरसाइकिल पार्ट्स, लाइट, मोबाइल फोन और सीट सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। राकेश कुमार के अनुसार, इस चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि यह सर्विस सेंटर उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.