भागलपुर, मार्च 20 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहारा वार्ड 13 में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। धरहारा निवासी शिवनंदन चौधरी द्वारा अपने निवास स्थान पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर धरहारा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान श्रद्धालु भक्तगण भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा का मुख्य पड़ाव धरहारा स्थित भीमशंकर मंदिर रहा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा मंदिर रोड होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.