सुपौल, जुलाई 24 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर कृषि विज्ञान केंद्र में इफको किसान मित्र समूह प्रशिक्षण को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आए 50 किसान मित्र समूह के सदस्यों के साथ-साथ 20 प्रगतिशील किसान भी शामिल हुए, जिससे कुल 70 किसानों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी 50 किसानों को फार्मर्स फ्रेंड्स क्लब किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान (कृषि विज्ञान केंद्र सुपौल) डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने इफको के उत्पादों की विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता को लेकर किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं इन उत्पादों का परीक्षण किया है, जिसके परिणाम बेहद संतोषजनक रहे हैं। राजीव लोचन (सहायक क्षेत्रीय प्र...