सुपौल, मार्च 5 -- राघोपुर, प्रतिनिधि। होली की छुट्टियों का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात राघोपुर अंचल कार्यालय परिसर स्थित सर्वे कार्यालय में चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कार्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गुरुवार सुबह जब कर्मी कार्यालय पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा देख मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरों ने कार्यालय में लगे बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे को नुकसान पहुंचाया। वहीं कुछ जरूरी कागजात भी गायब बताए जा रहे हैं, जबकि कई अभिलेखों को फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। चोरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.