सुपौल, जनवरी 30 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड की रतौली पंचायत के एक अभ्यर्थी ने गुरुवार को नाम वापस ले लिया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने बताया कि रतौली पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी संतोष यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बीडीओ ने बताया कि रविन्द्र यादव को मोतियों की माला तथा राकेश कुमार को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...