सुपौल : रतनपुर नहर के पास छह पेटी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 14 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर शुक्रवार को पुलिस ने पीछा कर छह पेटी नेपाली शराब के साथ रतनपुर नहर के समीप एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया तस्कर को रोकने के दौरान उसकी बाइक और पुलिस वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पुलिस टीम ने मौके पर ही तस्कर को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नीले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक से भीमनगर की ओर से डुमरी की तरफ जा रहा था। भगवानपुर पंचायत क्षेत्र के समीप पुलिस टीम को उसके शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया। रतनपुर नहर के पास उसे रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बाइक और पुलिस वाहन डिवाइडर से टकरा गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के धुरना थाना क्षेत्र निवासी आनंदी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.