सुपौल, अप्रैल 12 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता । बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर बाजार के लोगों को गढ़ोवा जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क रतनपुर पंचायत को दीनबंधी पंचायत से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही लगी रहती है। साथ ही निर्मली पंचायत के लोग भी इसी मार्ग से रतनपुर बाजार आते-जाते हैं। साथ ही इस मार्ग से जब रतनपुर पंचायत सरकार भवन के समीप आती है वहां एक पुलिया धंस चुकी है। पुलिया की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां के स्थानीय निवासी रमेश कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.