सुपौल, मार्च 5 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रंग-बिरंगे उड़ते गुलाल, मिठास भरे व्यंजन और उमंग से भरे वातावरण के बीच जिले में होली का त्योहार धूमधाम और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। बुधवार को लोग अपने घरों और मोहल्लों में जमकर रंग खेलते नजर आए। वहीं मंगलवार को भी जिलेभर में होली की रौनक देखने को मिली। सुबह हल्की ठंड और कुहासे के बाद दोपहर का मौसम सुहाना हो गया। शहर में दोपहर 12 बजे के बाद युवाओं की टोली मोहल्लों में निकलती रही और घरों में छिपे लोगों को अबीर-गुलाल में डुबोने लगी। छोटे अपने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। ढोल, छाल और पारंपरिक फाग गीतों के साथ होली की मस्ती बढ़ती रही। मालपुआ, दहीबड़ा, मिठाइयों और अन्य व्यंजनों से बधाई देने वाले मेहमानों का स्वागत भी किया गया। प्रशासन और सरकार की सख्ती के कारण फूहड़ और अश्लील भोजपूरी गा...