सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में शनिवार को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम -टू के अंतर्गत कार्ययोजना में से योजनाओं के चयन को लेकर जिलास्तरीय समिति के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई। इस क्रम में एसडीएम वीरपुर व निर्मली तथा बीडीओ बसंतपुर व निर्मली से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि योजना चयन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इस अवसर पर उनके साथ एडीएम सच्चिदानंद सुमन भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...