सुपौल : योग्य लाभार्थियों को योजना के लाभ से वंचित रखने पर पांच सेविकाएं चयनमुक्त
सुपौल, मई 19 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। लाभार्थियों को योजना के लाभ से वंचित रखने और आंगनबाड़ी केंद्रों से लगातार गैरहाजिर रहने के मामले में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने जिले के प्रतापगंज प्रखंड की पांच आंगनबाड़ी सेविकाओं को चयनमुक्त कर दिया है। इस बाबत डीएम ने बताया कि प्रतापगंज की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- जिम्मेदारी हजार फिर भी छह माह से मानदेय का इंतजारकार्रवाई का कारण इन सभी पांच सेविकाओं के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत को लेकर प्रतापगंज सीडीपीओ को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। प्रतापगंज की चिलौनी दक्षिण पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 104 की सेविका अफसाना खातून, श्रीपुर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 03 की सेविका सुमिधा देवी, केंद्र संख्या 02 की स्वप्न सुधा देवी व केंद्र संख्या 09 की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.