सुपौल, दिसम्बर 8 -- सुपौल, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर को अपने समर्थकों के साथ एक ज्ञापन समर्पित किया। कहा कि जिले के सदर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बेरो पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं वैलनेस सेंटर में अच्छे डॉक्टर की नियुक्ति की जाए ,कहा कि अच्छे डॉक्टर नहीं होने के कारण लोगों को सदर अस्पताल जाना पड़ता है, जबकि जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर बेरो पंचायत है , और पंचायत के गांव अस्पताल से लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर है जिसे देखते हुए एक अच्छे डॉक्टर की नियुक्ति किया जाए जिससे कि लोगों का समय पर सही उपचार हो सके तथा दूर सदर अस्पताल नहीं आना पड़े और डॉ की 24 घंटे के लिए नियुक्ति किया जाए ,कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हो...