सुपौल, अप्रैल 3 -- सुपौल, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं भूमिहीन परिवारों के साथ एक दिवसीय विरोध- प्रदर्शन कर सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया। उक्त प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से महावीर चौक तक निकाला गया, जिसमें राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। उक्त प्रदर्शन को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि सभी भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन का पर्चा दिया जाएगा, लेकिन यह घोषणा अब तक केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गई। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान जिल...