सुपौल, जून 19 -- सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय स्थित अयोध्या मार्केट में राहुल गांधी के जन्मदिन पर मिठाई और गमछा का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश के सबसे बड़े विपक्ष की आवाज व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है। यह गर्व की बात है कि इस अवसर पर हमसब मिलकर खुशियां मनाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन मना रहे हैं। उक्त मौके पर राजीव कुमार, जितेश कुमार, नीरज कुमार, मिथुन कुमार, संजीव पाठक ,बबलू कुमार सिंह व अरविंद प्रजापति आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिवस पर काटा केक मरीजों के बीच फल वितरित यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन...